निष्ठा कांवड़ यात्रा का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत, 'हर-हर महादेव' से गूंजा सुभाष नगर
बोलबम-HarHarMahadev-Sawan2026-BabaMahakal-ShivaDevotee-महाकाल-कांवड़_यात्रा-OmNamahShivaya-BhaktiSagar
रतलाम/ D I T NEWS :- श्रावण मास के पावन पर्व पर शहर में धार्मिक उत्साह चरम पर है। आदर्श वाल्मीकि पंचायत एवं सुभाष नगर मोहल्ला सुधार समिति द्वारा 'निष्ठा कांवड़ यात्रा' का पुष्पवर्षा, माल्यार्पण एवं ढोल-धमाकों के साथ भावभीना स्वागत किया गया। कांवड़ियों के आगमन पर पूरा क्षेत्र 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

समिति के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने कांवड़ यात्रियों को जलपान कराकर उनकी मंगलमयी एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में धार्मिक आस्था, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक सद्भाव को मजबूती प्रदान करते हैं। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से नगर व प्रदेश में सुख, समृद्धि और जन-कल्याण की प्रार्थना की।

कार्यक्रम में वाल्मीकि समाज अध्यक्ष शुभम डागर, समिति अध्यक्ष नितिन फाथरोड, कुंदन धूलिया, चंदन निगम, लक्ष्मण कल्याणे, सूरज खरे, ऋतिक हाड़े, सोनू गौरण, भगत रवि डागर, अमर गिरजे, विकास गिरजे, आकाश भाटी, चिंटू मेवाती, अंकित भाटी, लोकेश गिरजे, आनंद घोसर, करण दावरे, वंश चावरे, सावन धनवार, विकास चावरे, गौतम गौरण, सन्नी डागर एवं सचिन कलोशिया सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति व नागरिक उपस्थित रहे। अंत में समिति द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।