रतलाम गन हाउस ब्लास्ट: इंदौर में बताया था 'खतरे से बाहर', अहमदाबाद में तोड़ा दम; धमाके में अब तक 2 की मौत
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-gunhouse-blast-bandukdukaan
रतलाम | D I T NEWS
- एक और घायल ने तोड़ा दम, रफ़ीकुद्दीन की अहमदाबाद में मौत
- दुकान संचालक यूसुफ अली बोहरा के बाद अब रफ़ीकुद्दीन ने भी दम तोड़ा ।
रतलाम में चांदनी चौक स्थित बंदूक की दुकान में हुए भीषण विस्फोट कांड में मौतों का आंकड़ा बढ़ गया है। हादसे में गंभीर रूप से झुलसे रफ़ीकुद्दीन की इलाज के दौरान अहमदाबाद के अस्पताल में मौत हो गई। इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा इंतजामों और घायल के इलाज में हुई लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विस्फोट के तुरंत बाद रफ़ीकुद्दीन को इंदौर के एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि वहां के डॉक्टरों ने उन्हें 'आउट ऑफ डेंजर' घोषित कर दिया था, जिससे परिवार को उम्मीद बंधी थी। पर अहमदाबाद में उपचार के दौरान रफ़ीकुद्दीन की मृत्यु हो गई, जिससे पूरा परिवार स्तब्ध है।
क्या था पूरा मामला?
बीते दिनों रतलाम के व्यस्ततम इलाके चांदनी चौक स्थित एक गन हाउस में जोरदार धमाका हुआ था। इस ब्लास्ट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि दुकान के परखच्चे उड़ गए थे और आसपास की इमारतों में भी कंपन महसूस किया गया था। जिसमें चार लोग बुरी तरह से घायल हुए थे पर पूर्व में दुकान संचालक यूसुफ अली बोहरा की मौत पहले ही हो चुकी थी।