राजेंद्र नगर में विवाहिता ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-crimenews-ratlampolice-fsl-hatkichauki

राजेंद्र नगर में विवाहिता ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

रतलाम | D I T NEWS 

शहर के राजेंद्र नगर क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ 29 वर्षीय एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया है।

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजेंद्र नगर निवासी यासमीन (29 वर्ष), पति इरशाद शाह ने अपने निवास पर अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। घटना की खबर लगते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। परिजनों की सूचना पर हाट की चौकी पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।

एफएसएल टीम और पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव को फंदे से उतारा और उसे अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया।

अधिकारियों का कहना है कि अभी तक आत्महत्या के ठोस कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है।


पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर कई वर्षो से सक्रिय, लगातार आमजन और समाज से जुड़कर उनकी मुख्य समस्याओ को अपने माध्यम से पंहुचा कर उसका संवैधानिक तरीके से समाधान करवाने में अहम भूमिका निभाई , अब तक इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया पल्स 24 न्यूज़ , हमारे अधिकार समाचार न्यूज़ पेपर , कानून समाधान न्यूज़ पेपर में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए वर्तमान में DIT NEWS पोर्टल में प्रधान संपादक के दायित्व को निभाते हुए सक्रिय Email :raishkhan.rtm@gmail.com Contact : 7000175255