पैराडाइज वैली हादसे के बाद प्रशासन सख्त, पिकनिक स्पॉट सील पुलिस बल तैनात, तारो की फेंसिंग कर आवाजाही पर लगाई रोक; चेतावनी बोर्ड भी लगाए
Ratlam-RatlamNews-ParadiseValley-ParadiseValleyRatlam-BreakingNews-MPNews-MadhyaPradeshNews-LatestNews-NewsAlert-PoliceAction
- पैराडाइज वैली हादसे के बाद प्रशासन सख्त: पिकनिक स्पॉट सील, पुलिस तैनात और फेंसिंग के साथ चेतावनी बोर्ड लगे
रतलाम/ D I T NEWS :- पैराडाइज वैली में हाल ही में हुए दर्दनाक हादसे के बाद जिला प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाए हैं। संभावित खतरों को देखते हुए अब इस लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट पर आम लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए मौके पर स्थायी रूप से पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा, पूरे क्षेत्र के चारों ओर तार की मजबूत फेंसिंग कर मुख्य रास्तों को बंद कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से “सावधान, आगे खतरा है” जैसे स्पष्ट चेतावनी बोर्ड भी जगह-जगह लगाए गए हैं, जिनके जरिए लोगों से संवेदनशील और खतरनाक इलाकों में न जाने की अपील की गई है।

23 अगस्त को हुआ था दर्दनाक हादसा
गौरतलब है कि गत 23 अगस्त को पैराडाइज वैली में पिकनिक मनाने आए दो शिक्षकों और एक 15 वर्षीय छात्र की पानी में डूबने से अकाल मौत हो गई थी। इस दुखद घटना के बाद से ही क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे थे।

सुरक्षा व्यवस्था हुई कड़ी
हादसे से सबक लेते हुए प्रशासन ने अब पूरे इलाके को सील कर दिया है। पुलिस की तैनाती और तारबंदी के जरिए पर्यटकों को इस संवेदनशील क्षेत्र से दूर रखने की कोशिश की जा रही है। प्रशासनिक सख्ती के बाद अब पैराडाइज वैली में सुरक्षा इंतजाम पहले से कहीं अधिक कड़े नजर आ रहे हैं