माणकचौक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर 6 आदतन सटोरिये गिरफ्तार
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-avaidhSatta-crimenews-thanamadakchok
रतलाम / D I T NEWS
जिले में अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक (SP) अमित कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत माणकचौक थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर लंबे समय से सट्टे के कारोबार में लिप्त 06 आदतन सटोरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल, राकेश पंद्रो व सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह पूरी कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सटीक सूचना के बाद विशेष टीम ने शहर के विभिन्न संवेदनशील और सार्वजनिक स्थानों पर अचानक दबिश दी। इस दौरान सट्टा संचालित कर रहे छह आरोपियों को रंगे हाथों दबोचा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सट्टा पर्चियां, अन्य सामग्री और कुल 9,836 रुपये की नगद राशि जब्त की है। पुलिस ने सभी के खिलाफ सट्टा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
लतीफ (70) पिता नूर मोहम्मद कुरैशी, निवासी नयापुरा मस्जिद के पास।
काजी हसिबुल पिता काजी मोहम्मद जुल्फिकार, निवासी वेदव्यास कॉलोनी।
रईस अहमद (49) पिता महबूब पठान, निवासी जय भारत नगर।
दिनेश (30) पिता मांगू मकोड़िया, निवासी ग्राम सांवलिया रूंडी।
मोहनलाल (40) पिता रामलाल मईड़ा, निवासी खेतलपुर।
राकेश (35) पिता दिनेश शर्मा, निवासी रामगढ़ गणेश मंदिर के सामने।
सराहनीय भूमिका:
सटोरियों को दबोचने वाली इस टीम में थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान के साथ एएसआई गोरचंद, आशीष मांगरिया, प्रधान आरक्षक राजेश मईड़ा, राजसिंह, रितेश पाटीदार, दिनेश जाट, रमेश चौहान और आरक्षक अविनाश मिश्रा, हेमंत यादव, मनोहर सिंह व अशरफ की मुख्य भूमिका रही।
Rais Khan : Chief Editor Apr 16, 2025
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-cm-mohanyadav-bjp-bhajpa-vidhayak
Rais Khan : Chief Editor Dec 21, 2023
Corona Virus, Covid-19, Corona Virus New Veriant, India Covid 19, Corona Virus Positive,...
Rais Khan : Chief Editor Aug 9, 2025
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-upnews
Rais Khan : Chief Editor Feb 4, 2026
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-shab-e-barat-muslimfestival-ratlammadinamasjid
Rais Khan : Chief Editor Jul 23, 2025
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-upnews-PurvanchalSahuSamaj-Gorakhpurnews
Rais Khan : Chief Editor Mar 8, 2025
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-womenday-mahiladivas
Rais Khan : Chief Editor Jul 10, 2026
Ratlam-RatlamPolice-RatlamNews-MadhyaPradeshPolice-MPPolice
Rais Khan : Chief Editor Jun 26, 2026
RatlamNews-RatlamPolice-Piploda-Sukhda-CrimeNews-BreakingNews-MadhyaPradeshNews-JainTemple
Rais Khan : Chief Editor May 13, 2026
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-Ratlam-MPPolice-RustamjiAward-DrMohanYadav-RatlamPolice-AnuragYadav