खोई उम्मीदें लौटीं, चेहरे खिले: थाना दीनदयाल नगर पुलिस ने 4.25 लाख के 17 लोगों को लौटाए उनके मोबाइल

RatlamNews #RatlamPolice #BreakingNews #MPPolice #ViralNews

खोई उम्मीदें लौटीं, चेहरे खिले: थाना दीनदयाल नगर पुलिस ने  4.25 लाख के 17 लोगों को लौटाए उनके मोबाइल

दीनदयाल नगर थाना पुलिस की कार्रवाई से खिले आवेदकों के चेहरे, मोबाइल वापस मिलने पर जताया आभार

रतलाम/ D I T NEWS :- थाना दीनदयाल नगर पुलिस ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के लोगों के गुम हुए 17 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 25 हजार रुपये बताई गई है।

लंबे समय से अपने खोए हुए मोबाइल फोन वापस मिलने पर आवेदकों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

मोबाइल फोन की तलाश और बरामदगी के इस अभियान में थाना प्रभारी अनुराग यादव, प्रधान आरक्षक 228 शैलेन्द्र सोलंकी, आरक्षक 1132 पवन जाट, आरक्षक 350 पवन वर्शी और आरक्षक 1193 विमल कुमावत का सराहनीय योगदान रहा।

मोबाइल गुम होने पर तुरंत करें शिकायत

थाना प्रभारी अनुराग यादव ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल फोन या कोई अन्य कीमती सामान गुम होने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाने में सूचना दें। इसके अलावा गुम या चोरी हुए मोबाइल को ब्लॉक कराने और उसकी तलाश में सहायता के लिए भारत सरकार के CEIR पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों को राहत मिली है और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है।