नाबालिग से दरिंदगी का आरोपी आर्यन 'टाइगर' गिरफ्तार

Ratlamnews-CrimeNews-CrimeStory-BreakingNews-CrimeReport-hatkichaukipolice-tiger-DDNagarthana-CrimeInvestigation-PoliceUpdate-Ratlampolice

नाबालिग से दरिंदगी का आरोपी आर्यन 'टाइगर' गिरफ्तार

रतलाम/D I T NEWS :- महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति रतलाम पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए हाट की चौकी थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ हुए यौन हमले और छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के सख्त निर्देशों के बाद पुलिस ने आरोपी आर्यन उर्फ 'टाइगर' को गिरफ्तार कर लिया है।

त्वरित कार्रवाई में पकड़ाया आरोपी

जानकारी के अनुसार, आरोपी आर्यन उर्फ 'टाइगर' ने नाबालिग बच्ची के साथ यौन हमले और छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी अनुराग यादव के निर्देशन में हाट की चौकी प्रभारी पंकज राजपूत व उनकी टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

घटनास्थल पर सत्यापन और सख्त कानूनी धाराएं

पुलिस टीम आरोपी को लेकर घटनास्थल पहुंची, जहां घटनाक्रम का सत्यापन किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS (भारतीय न्याय संहिता) की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

अपराधियों को पुलिस अधीक्षक की चेतावनी

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने कहा कि जिले में महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराध कतई बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद है और मामले की आगे गहन जांच जारी है।