निजी नर्सिंग कॉलेजों की मनमानी और अवैध वसूली पर बरसे विधायक डोडियार, सदन में गूंजी सैलाना की मांगें
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews
रतलाम | D I T NEWS
रतलाम | D I T NEWS
सैलाना/भोपाल। सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान उच्च शिक्षा और क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर सरकार को घेरा। विधायक डोडियार ने रतलाम और सैलाना क्षेत्र में संचालित निजी नर्सिंग कॉलेजों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ये संस्थान छात्रों का आर्थिक और मानसिक शोषण कर रहे हैं।
छात्रों को डरा-धमका कर वसूली जा रही है मोटी रकम
सदन को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि निजी नर्सिंग कॉलेज प्रबंधन छात्रों से फीस के नाम पर डरा-धमका कर भारी-भरकम राशि वसूल रहे हैं। उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि पिछले 3-4 वर्षों से कई छात्रों की परीक्षाएं तक आयोजित नहीं की गई हैं और न ही उन्हें उनके आवश्यक दस्तावेज लौटाए जा रहे हैं। डोडियार ने मांग की है कि ऐसे दोषी संस्थानों पर तत्काल एफआईआर (FIR) दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि सैकड़ों विद्यार्थियों का भविष्य बर्बाद होने से बच सके।
शिक्षा के विस्तार के लिए रखीं कई मांगें: नर्सिंग घोटाले के साथ-साथ विधायक ने क्षेत्र की अन्य शैक्षणिक मांगों को भी प्रमुखता से उठाया:
रावटी: शासकीय कॉलेज के नए भवन का निर्माण और आर्ट्स (कला) संकाय शुरू करने की मांग।
बाजना: स्थानीय कॉलेज में विज्ञान (साइंस) संकाय शुरू करने की आवश्यकता जताई ताकि विद्यार्थियों को दूसरे शहरों की ओर न भागना पड़े।
सैलाना: क्षेत्र की कृषि प्रधानता को देखते हुए यहाँ 'कृषि महाविद्यालय' खोलने की पुरजोर वकालत की।
विधायक डोडियार के इन तीखे तेवरों और क्षेत्रीय मांगों के बाद अब क्षेत्र की जनता की निगाहें सरकार के जवाब और आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।
Rais Khan : Chief Editor Aug 3, 2026
Ratlamnews-CrimeNews-CrimeStory-BreakingNews-CrimeReport-HusbandWifeDispute-ManakChowk-BohraCommunity-CrimeInvestigation-PoliceUpdate-Ratlampolice
Rais Khan : Chief Editor Dec 22, 2022
Rais Khan : Chief Editor Nov 19, 2024
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-royalhospital-royalCollege
Rais Khan : Chief Editor Nov 26, 2024
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-royalhospital-royalCollege-crickettournament
Rais Khan : Chief Editor Apr 25, 2026
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-Highcourt-NagarPalikaNigam-IndoreHighcourt
Rais Khan : Chief Editor May 13, 2026
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-Ratlam-MPPolice-RustamjiAward-DrMohanYadav-RatlamPolice-AnuragYadav
Rais Khan : Chief Editor Dec 3, 2024
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-Bangladesh-Hindu-atyachar-ratlam-rally
Rais Khan : Chief Editor Feb 4, 2026
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-shab-e-barat-muslimfestival-ratlammadinamasjid
Rais Khan : Chief Editor Aug 10, 2025
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-upnews-kaladiwas
Rais Khan : Chief Editor Feb 26, 2026
Inspiration-KotaNews-BoardExams2026-HafizGufran-RamadanSpecial-EducationAndFaith-SuccessStory-YoungAchiever-News-hafiz