जिलाबदर आरोपी कार से शराब तस्करी करते गिरफ्तार, ₹2.36 लाख का माल बरामद
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-sharabtaskar-crimenews
रतलाम/ D I T NEWS :- पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन में जिले में अवैध शराब माफियाओं के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्टेशन रोड थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक जिलाबदर आरोपी को उसके साथी के साथ घेराबंदी कर पकड़ा, जिनके पास से भारी मात्रा में अवैध शराब और एक लग्जरी कार बरामद की गई है।
थाना स्टेशन रोड पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जिलाबदर अपराधी को उसके साथी सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रिंग रोड सज्जनपाड़ा के पास घेराबंदी कर एक टाटा टिगौर कार (MP 43 CA 6427) को रोका।
तलाशी के दौरान वाहन से 5 पेटी देशी शराब और 4 पेटी बीयर (कुल 88 लीटर) बरामद हुई। पकड़ा गया मुख्य आरोपी मुकेश बंजारा जिलाबदर है, जो आदेश का उल्लंघन कर तस्करी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी मुकेश और उसके साथी बलराम चौधरी को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट व म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। जप्त मशरूका की कीमत ₹2,36,780/- बताई जा रही है।