कूलर में पानी भरते समय करंट लगने से पुलिसकर्मी की मौत, महकमे में शोक की लहर
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-MPpolice-coolershortcircuit
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा रतलाम के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 'अरिहंत परिसर कॉलोनी' में मंगलवार रात 8 से 9 के बीच घटित हुआ।
बताया जा रहा है कि 46 वर्षीय पुलिसकर्मी अब्दुल पठान मंगलवार रात को अपने घर पर लोहे के कूलर में पानी भर रहे थे। इसी दौरान कूलर की बॉडी में अचानक करंट उतर आया। पानी डालते समय उन्हें बिजली का इतना जोरदार झटका लगा कि वे वहीं अचेत होकर गिर पड़े।
हादसे के तुरंत बाद परिजनों और आस-पास के लोगों द्वारा उन्हें गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, अस्पताल पहुँचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।
अब्दुल पठान पुलिस विभाग के एक बेहद होनहार और निष्ठावान कर्मचारी थे। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें भारत सरकार द्वारा वर्ष 2024-25 में 'उत्कृष्ट सेवा पदक' से नवाजा गया था। इसके साथ ही, हाल ही में वर्ष 2026 के 'अति उत्कृष्ट सेवा पदक' के लिए भी उनका नाम नामित (Nominate) किया गया था।
अब्दुल पठान अपने पीछे एक हस्ता-खेलता और भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी अचानक हुई इस मौत से जहाँ परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पुलिस विभाग के आला अधिकारियों और साथी कर्मचारियों ने इस अपूरणीय क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। समूचे पुलिस महकमे में शोक की लहर है।
Rais Khan : Chief Editor Oct 29, 2024
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-ChaitanyaKashyap-patrkardipMilan-bjp
Rais Khan : Chief Editor Feb 26, 2026
Inspiration-KotaNews-BoardExams2026-HafizGufran-RamadanSpecial-EducationAndFaith-SuccessStory-YoungAchiever-News-hafiz
Rais Khan : Chief Editor Nov 19, 2024
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-royalCollege-royalhospital-ratlam
Rais Khan : Chief Editor Nov 9, 2026
Ratlamnews-CrimeNews-CrimeStory-BreakingNews-CrimeReport-HusbandWifeDispute-ManakChowk-BohraCommunity-CrimeInvestigation-PoliceUpdate-Ratlampolice
Rais Khan : Chief Editor Sep 6, 2026
GogaNavami-HinduMuslimUnity-UnityInDiversity-CommunalHarmony-GangaJamuniTehzeeb-RatlamNews-Ratlam-DITNews-Brotherhood-GogaNavamiCelebration
Rais Khan : Chief Editor Mar 22, 2026
Netball-NationalJuniorNetball-SportsNews-MadhyaPradeshSports-Mandsaur-NetballSelection-AthleteLife-HammadBaig-AyushmanSportsAcademy-TeamMP-NationalChampionship-SportsAchievement-NetballIndia-ChampionInMaking
Rais Khan : Chief Editor Oct 10, 2024
Rais Khan : Chief Editor Nov 19, 2024
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-royalhospital-royalCollege
Rais Khan : Chief Editor Apr 14, 2025
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-cm-MohanYadav-NarendraModi-bjp
Rais Khan : Chief Editor Aug 10, 2025
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-upnews-kaladiwas