सैलाना में गौवंश हत्या का सनसनीखेज खुलासा: दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल वाहन भी जब्त
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-crimenews-govansh
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 जून को विनोबा मार्ग (गवली मोहल्ला) निवासी राजवीर पिता दिलीप ग्वाले (21) ने थाना सैलाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी ने बताया कि 16 जून की रात करीब 11 बजे उन्हें सूचना मिली कि बांसवाड़ा रोड स्थित नर्सिंग कॉलेज के सामने, कोटड़ा रोड पर एक खेत के किनारे गाय का कटा हुआ सिर, पैर और चमड़ी पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही फरियादी ने अपने साथियों रोहित जोशी, संदीप टिकादार और जीवन कसेरा के साथ मौके पर पहुंचकर देखा, तो अज्ञात बदमाशों द्वारा निर्दयतापूर्वक गौवंश की हत्या कर उसके अंग वहां फेंके गए थे। पुलिस ने तुरंत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 201/2026, धारा 4, 9 म.प्र. गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (IPS) ने तुरंत संज्ञान लिया और समय-सीमा में खुलासे के निर्देश दिए। एडिशनल एसपी व एसडीओपी श्रीमती नीलम बघेल के मार्गदर्शन में सैलाना थाना प्रभारी निरीक्षक पिंकी आकाश के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर तकनीकी साक्ष्य जुटाए और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया गया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पकड़े गए दोनों आरोपी पहले भी कई गंभीर मामलों में शामिल रहे हैं:
सुनील पिता रमसू वसुनिया (निवासी ग्राम इटावा, झाबुआ): इसके खिलाफ पहले से थाना रिंगनोद (रतलाम) और थाना नागदा (उज्जैन) में गोवंश वध प्रतिषेध और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं।
दुलसिंह पिता बारजी डिंडोर (निवासी ग्राम कोटड़ा, सैलाना): इस पर थाना सैलाना में मारपीट और गाली-गलौज (धारा 323, 294, 506, 34) के दो मामले तथा थाना रावटी में गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम का मामला दर्ज है।
सराहनीय कार्य करने वाली इस टीम में थाना प्रभारी पिंकी आकाश, उपनिरीक्षक शिवाजी राव जगताप, सउनि शंकरसिंह शक्तावत, हितेन्द्र सिंह परिहार, सीताराम तेनीवार, प्रधान आरक्षक नरेन्द्रसिंह, मनीष ओझा, पप्पू वाघेला, संदीप भदोरिया, आरक्षक फकीरचन्द्र सोलंकी (थाना नामली), तूफान भूरिया, दिनेश पाटीदार, यशपाल धनगर, मनीष खराड़ी, सूर्यप्रसाद, विजय मोहनिया, भारत अलावा, मुरली कटारिया, संदीप भदौरिया सहित साइबर सेल से कार्यवाहक प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा और आरक्षक विपुल भावसार की मुख्य भूमिका रही। पुलिस प्रशासन द्वारा पूरी टीम की पीठ थपथपाई गई है।
Rais Khan : Chief Editor Aug 26, 2026
Ratlamnews-CongressParshad-NasirQureshi-Ratlam
Rais Khan : Chief Editor Jun 26, 2026
RatlamNews-RatlamPolice-Piploda-Sukhda-CrimeNews-BreakingNews-MadhyaPradeshNews-JainTemple
Rais Khan : Chief Editor Sep 11, 2025
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews
Rais Khan : Chief Editor Sep 7, 2026
RatlamNews-Ratlam-MadhyaPradesh-CrimeNews-CrimeNewsIndia-BreakingNews-MurderCase-MurderNews-CrimeUpdate-PoliceInvestigation
Rais Khan : Chief Editor Apr 14, 2025
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-cm-MohanYadav-NarendraModi-bjp
Rais Khan : Chief Editor Aug 7, 2026
Ratlamnews-CrimeNews-CrimeStory-BreakingNews-CrimeReport-HusbandWifeDispute-ManakChowk-BohraCommunity-CrimeInvestigation-PoliceUpdate-Ratlampolice
Rais Khan : Chief Editor Jul 3, 2026
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-avaidhSatta-crimenews-thanamadakchok...
Rais Khan : Chief Editor Dec 7, 2024
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-SaudiArabia-ColdDrinks-Dates-MilafCola-Drink-SaudiArabia-ColdDrinks-Date-Dryfruit
Rais Khan : Chief Editor Aug 17, 2025
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-Congress-jilaadhyaksh-Shaharadhyaksh-HarshVijayGahlot-shantilalVerma