5 हजार की रिश्वत लेते धराया पंचायत सचिव, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews

5 हजार की रिश्वत लेते धराया पंचायत सचिव, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

रतलाम | DIT NEWS :- भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहीम जारी रखते हुए लोकायुक्त पुलिस ने रतलाम जिले में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ग्राम पंचायत कनेरी के सचिव सत्यनारायण सेन को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।


पूरा मामला: नामांतरण के बदले मांगी थी घूस

जानकारी के अनुसार, फरियादी प्रेम जैसवार ने विंध्यवासिनी ड्रीम सिटी कॉलोनी में अपने भूखंड के नामांतरण और भवन निर्माण की अनुमति के लिए पंचायत कार्यालय में आवेदन किया था। आरोप है कि सचिव सत्यनारायण सेन ने इस काम के बदले में ₹5,000 की रिश्वत की मांग की थी।

परेशान होकर आवेदक ने इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस से की। शिकायत का सत्यापन होने के बाद लोकायुक्त की टीम ने जाल बिछाया।

रंगे हाथों गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

योजना के मुताबिक, जैसे ही आवेदक प्रेम जैसवार ने सचिव को ₹4,500 की राशि थमाई, पहले से तैनात लोकायुक्त की टीम ने उन्हें दबोच लिया। सचिव के हाथ धुलवाए जाने पर वे गुलाबी हो गए, जो रिश्वत लेने का पुख्ता प्रमाण है। इस अचानक हुई कार्रवाई से पंचायत विभाग और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

 "आरोपी सचिव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल कागजी कार्रवाई और आगे की जांच जारी है।"

पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर कई वर्षो से सक्रिय, लगातार आमजन और समाज से जुड़कर उनकी मुख्य समस्याओ को अपने माध्यम से पंहुचा कर उसका संवैधानिक तरीके से समाधान करवाने में अहम भूमिका निभाई , अब तक इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया पल्स 24 न्यूज़ , हमारे अधिकार समाचार न्यूज़ पेपर , कानून समाधान न्यूज़ पेपर में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए वर्तमान में DIT NEWS पोर्टल में प्रधान संपादक के दायित्व को निभाते हुए सक्रिय Email :raishkhan.rtm@gmail.com Contact : 7000175255