रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कॉम्बिंग गश्त में 111 वारंटी धराए, शराब तस्करों पर भी कसा शिकंजा
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-combinggust-policealaadhikari-Ratlampolice-RatlamSP
रतलाम। / DIT NEWS :- जिले में अपराधियों की धरपकड़ और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से रतलाम पुलिस ने बीती रात विशेष 'कॉम्बिंग गश्त' चलाई। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में जिले भर में रातभर चले इस सर्च ऑपरेशन में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुल 111 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इसमें लंबे समय से फरार चल रहे 54 स्थाई वारंटी और 57 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए।


