सुभाष नगर हजरत हुसैन अखाड़ा एवं शबील कमेटी द्वारा अजीम ओ शान कार्यक्रम का आयोजन
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews
रतलाम। सुभाष नगर स्थित हजरत हुसैन अखाड़ा एवं शबील कमेटी द्वारा एक भव्य एवं अजीम ओ शान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सैयद हसन एवं भैय्या कुरैशी मित्र मंडल के नेतृत्व में किया गया, जिसमें रतलाम शहर के विभिन्न समाजसेवी, गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान शहर के समाजसेवियों का सम्मान पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं साफा पहनाकर किया गया। आयोजकों ने सभी अतिथियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हुए सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव का संदेश दिया।
इस अवसर पर उपस्थित समाजसेवियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को जोड़ने और आपसी प्रेम एवं सौहार्द को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं समाज के लोग उपस्थित रहे। हजरत हुसैन अखाड़ा एवं शबील कमेटी के सदस्यों ने सभी का आभार व्यक्त किया।