5 बड़ी वारदातों का खुलासा
थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान ने बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही मोटर चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस ने ग्रामीणजनों के सहयोग और मुखबिर तंत्र की मदद से घेराबंदी कर गिरोह के चार सदस्यों को धर दबोचा। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने थाना क्षेत्र की 5 अलग-अलग चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।

जप्त सामग्री और वाहन
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई 07 नग विद्युत पानी की मोटरें बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 1.40 लाख रुपये बताई जा रही है। साथ ही, चोरी की वारदातों में इस्तेमाल किया जाने वाला एक ऑटो रिक्शा (कीमत लगभग 1 लाख रुपये) भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। कुल मशरूका की कीमत 2.40 लाख रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार एवं फरार आरोपी
-
गिरफ्तार: सोहेल पिता सईद हुसैन (28), शेर अली पिता इकबाल हुसैन (30), उदिया पिता भगवान भील (30) और फरियाद (19)।
-
फरार: पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों मोनू, बाबू और दिलावर खान की सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस टीम की सराहना
इस महत्वपूर्ण सफलता में थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान के साथ उप निरीक्षक प्रतापसिंह भदौरिया, हर्षेन्द्र बहादुर दीक्षित, एएसआई नरेश पाण्डेय, रावजी डामोर और उनकी पूरी टीम (प्रधान आरक्षक व आरक्षकों) की सराहनीय भूमिका रही। उच्चाधिकारियों ने टीम की इस तत्परता की प्रशंसा की