नगर निगम में थमाया इस बड़े शोरूम संचालक को 1 लाख 80 हजार का नोटिस

News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-dpjewellers-ratlamgoldvyapari-notice-NagarNigam-jurmana

नगर निगम में थमाया इस बड़े शोरूम संचालक को 1 लाख 80 हजार का नोटिस

रतलाम/ D I T NEWS :- नगर निगम द्वारा शहर की डीपी ज्वैलर्स फर्म को पौने दो लाख रुपए का नोटिस जारी किया है। यह नोटिस ज्वैलर्स द्वारा शहर भर में लगाए गए होर्डिंग्स और स्वागत द्वार के लिए जारी किया गया है। नोटिस में बताया गया है कि यदि होर्डिंग्स नहीं हटाए गए ते प्रति दिन 60 हजार रुपए के हिसाब से जुर्माना बढ़ता जाएगा।


हाल ही में देश में अपना 11 और सबसे बड़ा ज्वैलरी शोरूम स्थापित करने वाले डीपी ज्वैलर्स ने बागेश्वरधाम के धीरेंद्र शास्त्री के रतलाम में आयोजित समारोह के लिए शहर भर में होर्डिंग्स लगाए थे। ये होर्डिंग्स नगर निगम से अनुमिति मिले बिना ही टांग दिए गए थे। इसके लिए नगर निगम प्रशासन द्वारा डीपी ज्वैलर्स को जुर्माने का नोटिस थमाया गया है। नोटिस जारी किए जाने की पुष्टि आयुक्त हिमांशु भट्ट ने की है। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग द्वारा फर्म को नोटिस जारी किया गया है।

60 हजार रुपए प्रतिदिन लगाया जुर्माना....

नगर निगम उपायुक्त करुणेश दंडोतिया के अनुसार डीपी ज्वैलर्स द्वारा शहर भर में होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इनकी निगम अमले द्वारा गिनती कराई गई थी। शहर में ऐसे 400 होर्डिंग्स पाए गए हैं। इन होर्डिंग्स का एक दिन का शुल्क 60 हजार रुपए होता है। होर्डिंग तीन दिन के लिए लगाए गए। इस हिसाब से कुल 1 लाख 80 हजार रुपए अदा करने का नोटिस दिया गया है। उपायुक्त के अनुसार यदि संस्थान द्वारा होर्डिंग्स नहीं हटाए जाते हैं तो 60 हजार रुपए प्रति दिन के हिसाब शुल्क बढ़ता जाएगा।