MP News: रतलाम में नकली घी का बड़ा जखीरा बरामद, मुजफ्फरपुर से मंगाकर 'ब्रांडेड' पैकेटों में खपाया जा रहा था 1600 लीटर घी
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-Ratlam-RatlamNews-MadhyaPradesh-MPNews-FakeGhee-FoodAdulteration
'यूपी फ्रेश' और 'मदर बेस्ट' ब्रांड के नाम पर बेचा जा रहा था संदिग्ध घी।
310 रुपये में खरीदकर बाजार में देशी घी बताकर खपाने का खेल।
9 सैंपल जांच के लिए भोपाल लैब भेजे गए, पूरा स्टॉक सील।

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम में शुद्ध देशी घी के नाम पर मिलावट का काला कारोबार सामने आया है। नयागांव टैंकर रोड स्थित ग्लोबस सिटी कॉलोनी में शुक्रवार को खाद्य विभाग और राजस्व विभाग की टीम ने एक गोदाम पर छापा मारकर 1600 लीटर संदिग्ध घी जब्त किया है। यह घी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर से मंगाकर शहर की दुकानों पर सप्लाई किया जा रहा था।

जिला खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी शैलेष गुप्ता ने बताया कि एक उपभोक्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बाजार में काफी कम दाम पर 'देशी घी' बेचा जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर नायब तहसीलदार रामचंद्र पांडेय के नेतृत्व में टीम ने दोपहर करीब 3 बजे मकान पर दबिश दी।
जांच के दौरान वहां महाकाल ट्रेडर्स के नाम से चल रहे अवैध गोदाम का पता चला। यहां से भारी मात्रा में 'यूपी फ्रेश क्वालिटी' और 'मदर बेस्ट काव घी' ब्रांड के पैकेट बरामद हुए।

अगली कार्रवाई: रिपोर्ट का इंतजार
प्रशासन ने मौके से 9 अलग-अलग सैंपल लिए हैं, जिन्हें राज्य खाद्य परीक्षण शाला, भोपाल भेजा जा रहा है। 1600 लीटर घी को फिलहाल एक कमरे में सुरक्षित रखकर सील कर दिया गया है। लैब रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि इसमें किस तरह की मिलावट की गई है। अधिकारियों को अंदेशा है कि यह किसी बड़े ब्रांड की नकल (Counterfeit) भी हो सकती है।
Rais Khan : Chief Editor Aug 10, 2025
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-upnews-kaladiwas
Rais Khan : Chief Editor Oct 21, 2026
RatlamNews #RatlamPolice #BreakingNews #MPPolice #ViralNews
Rais Khan : Chief Editor Aug 24, 2026
RatlamMadhyaPradesh-RatlamNewsToday-रतलाम_न्यूज़-ईदमिलादुन्नबी-जश्नएईदमिलाद-जुलूसएमोहम्मदी-मिलादुन्नबी-अमन_और_भाईचारा-स्वच्छ_रतलाम-DailyJournalHindi-ViralNews-BreakingNews-MPNews-MadhyaPradeshNews
Rais Khan : Chief Editor Oct 30, 2025
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-Congress-RahulGandhi-Congressnews-RatlamCongress
Rais Khan : Chief Editor Sep 1, 2026
Retirement-PWD-PublicWorksDepartment-Jaora-Ratlam-Piploda-Farewell-FarewellCeremony-RetirementCeremony-RatlamNews-JaoraNews-MPNews-MadhyaPradeshNews...
Rais Khan : Chief Editor Mar 24, 2026
KhachrodNews-Anganwadi-ChildDevelopment-RatlamNews-Education-MPNews-SpecialDay
Rais Khan : Chief Editor Sep 24, 2026
RatlamNews-HighCourtOrder-IndoreHighCourt-PathologyLab-LegalAlert-BreakingNews
Rais Khan : Chief Editor Dec 3, 2024
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-Bangladesh-Hindu-atyachar-ratlam-rally
Rais Khan : Chief Editor Sep 4, 2025
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-upnews
Rais Khan : Chief Editor Apr 14, 2025
News-ratlam-letestnews-Hindinews-breaking-news-ratlamnews-cm-MohanYadav-NarendraModi-bjp