राजस्थानी लोक नृत्य व महारानी लक्ष्मीबाई की जीवनी पर आधारित नृत्य नाटिका को नागरिकों ने खुब सराहा

राजस्थानी लोक नृत्य व महारानी लक्ष्मीबाई की जीवनी पर आधारित नृत्य नाटिका को नागरिकों ने खुब सराहा
 रतलाम 24 दिसम्बर । नगर निगम द्वारा 14 से 24 दिसम्बर तक त्रिवेणी के पावन तट पर आयोजित ग्यारह दिवसीय त्रिवेणी मेले के दसवें दिन 23 दिसम्बर शुक्रवार को नागरिकों के मनोरंजन हेतु निगम रंगमंच पर आयोजित दो सांस्कृतिक कार्यक्रम राजस्थानी लोक गीत व नृत्य तथा महारानी लक्ष्मीबाई की जीवनी पर आधारित नृत्य नाटिका को नागरिकों ने खुब सराहा।
 राजस्थानी लोक गीत व नृत्य के कार्यक्रम की शुरूआत कलाकारों ने भगवान श्री गणेश वंदना से की इसके पश्चात् कलाकारों ने राजस्थानी गीत तथा गीतों पर आर्कषक नृत्यों व हैरतअंगेज करतबों की प्रस्तुति देकर नागरिकों का भरपुर मनोरंजन किया।
 इसके पश्चात् निगम रंगमंच पर सांय 7 बजे से आयोजित महारानी लक्ष्मीबाई की जीवनी पर आधारित नृत्य नाटिका में कलाकारों ने महारानी लक्ष्मीबाई एवं झलकारी बाई के जीवन का सजीव चित्रण किया जिसमें उन्होने अंग्रेजो को खदेड़ा व कुटनीति द्वारा युद्ध कौशल दिखाया। अंत में महारानी लक्ष्मीबाई व झलकारीबाई ने अपने राष्ट्र की रक्षा के लिये अपने प्राणों की आहूती दे दी। आयोजित कार्यक्रम को नागरिकों ने खुब सराहा।
 प्रारंभ में आयोजित कार्यक्रम के कलाकारों का स्वागत सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी श्री धर्मेन्द्र व्यास, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि व निगम अधिकारियों ने पुष्पमाला व पुष्प गुच्छ से किया।